थाइरोइड से परेशान हैं तो ये डाइट अपनाये !
थाइरोइड से परेशान हैं तो ये डाइट अपनाये ! मोटापा एक गंभीर समस्या का रूप ले चुका है. इसका सबसे बड़ा कारण हमारी अस्त-व्यस्त जीवनशैली है पर क्या आप जानते हैं कि थायरॉइड की वजह से भी आपका वजन बढ़ सकता है? मोटापे के कई कारण हो सकते हैं. खानपान की आदतें, जीवनशैली, देर रात तक जागना और कई बार अनुवांशिक कारणों के चलते मोटापे की शिकायत हो जाती है. लेकिन कुछ ऐसे कारण भी होते हैं जिन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता और ये समस्या भयानक रूप ले लेती है. थायरॉइड एक ऐसी ही बीमारी है जिसमें वजन तेजी से बढ़ने लगता है और अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह शुगर जैसी कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है. इस बीमारी को थोड़ी सी सजगता और खानपान की सही आदतों को अपनाकर ठीक किया जा सकता है. 1. आयोडीन युक्त भोजन रोगी को उन पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिसमें आयोडीन की भरपूर मात्रा हो क्योंकि इसकी मात्रा थायरॉइड फंक्शन को प्रभावित करती है. सी फूड खासकर मछलियों में आयोडीन की मात्रा भरपूर होती है इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करना न भूलें. 2. कॉपर और आयरन युक्त भोजन कॉपर और आयरन य...