Posts

Showing posts with the label hindi

थायरॉइड-जाने क्य हैं थायरॉइड के लक्षण ,हाई रिस्क,जांच,थायरॉइड का इलाज ?

Image
हमारे गले में ठीक नीचे की तरफ थायरॉइड ग्लैंड होती है। इस ग्रंथि से निकलनेवाला Thyroid हॉर्मोन ब्लड के जरिए हमारे पूरे शरीर में प्रवाहित होता है और शरीर के लगभग हर हिस्से को इसकी जरूरत होती है। इनमें हमारा दिमाग और दिल भी शामिल है... थायरॉइड की बीमारी एक बड़ी जनसंख्या को अपनी चपेट में ले चुकी है। हालांकि आमतौर पर इसे महिलाओं की बीमारी माना जाता है। लेकिन यह दिक्कत पुरुषों को नहीं होती, ऐसा मानना सही नहीं है। यहां Thyroid के लक्षणों और अन्य दिक्कतों के बारे में बताया जा रहा है। अगर आपमें ये लक्षण हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें... हाइपोथायरॉइडिज़म क्या होता है? थाइरॉयड की बीमारी को ही हाइपोथायरॉइडिज़म के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सामान्य डिसऑर्डर है, जिससे घबराने की नहीं बल्कि सही समय पर इसका इलाज कराने की जरूरत होती है। हाइपोथायरॉइडिज़म को दो भागों में बांटकर देखा जाता है। इन्हें प्राइमरी और सैकंडरी (central)हाइपोथायरॉइडिज़म कहा जाता है। प्राइमरी और सैकंडरी हाइपोथायरॉइडिज़म में अंतर -प्राइमरी हाइपोथायरॉइडिज़म तब होता है, जब थाइरॉयड ग्लैंड जरूरी मात्रा में थाइरॉयड हा...

थायराइड में परहेज: जानें, क्या खाएं और क्या ना खाएं

Image
थायराइड में परहेज: जानें, क्या खाएं और क्या ना खाएं थायराइड की समस्‍या अब आम होने लगी है और इसी के साथ ही ये सवाल भी उठने लगा है कि थायराइड में डाइट कैसी होनी चाहिए। वैसे थायराइड में क्या खाएं और क्या ना खाएं, इसे जानने से पहले जरूरी है कि थायराइड की जानकारी और इसकी वजह से होने वाली परेशानियां क्‍‍‍‍या हो सकती हैं।  थायराइड दरअसल एक एंडोक्राइन ग्लैंड है जो बटरफ्लाई आकार का होता है और ये गले में स्थित है। इसमें से थायराइड हार्मोन निकलता है जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को संतुलित करता है। थायराइड ग्लैंड शरीर से आयोडीन की मदद से हार्मोन बनाता है। थायराइड हार्मोन का स्राव जब असंतुलित हो जाता है तो इससे शरीर में कई तरह की मुश्किलें पैदा हो जाती है। ये बीमारी पुरुषों के मुकाबले ज्यादातर महिलाओं में होती है। मेट्रो हॉस्पिटल की सीनियर डायटीशियन  रितु गिरि  बता रही हैं थायराइड की बीमारी होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। पहले जानें थायराइड के प्रकार -  1. Hypothyroid इसमें थायराइड ग्लैंड सक्रिय नहीं होता, जिससे शरीर में जर...

थाइरोइड से परेशान हैं तो ये डाइट अपनाये !

Image
थाइरोइड से परेशान हैं तो ये डाइट अपनाये  ! मोटापा एक गंभीर समस्या का रूप ले चुका है. इसका सबसे बड़ा कारण हमारी अस्त-व्यस्त जीवनशैली है पर क्‍या आप जानते हैं कि थायरॉइड की वजह से भी आपका वजन बढ़ सकता है? मोटापे के कई कारण हो सकते हैं. खानपान की आदतें, जीवनशैली, देर रात तक जागना और कई बार अनुवांशि‍क कारणों के चलते मोटापे की शि‍कायत हो जाती है. लेकिन कुछ ऐसे कारण भी होते हैं जिन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता और ये समस्या भयानक रूप ले लेती है. थायरॉइड एक ऐसी ही बीमारी है जिसमें वजन तेजी से बढ़ने लगता है और अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह शुगर जैसी कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है. इस बीमारी को थोड़ी सी सजगता और खानपान की सही आदतों को अपनाकर ठीक किया जा सकता है. 1. आयोडीन युक्त भोजन रोगी को उन पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिसमें आयोडीन की भरपूर मात्रा हो क्‍योंकि इसकी मात्रा थायरॉइड फंक्शन को प्रभावित करती है. सी फूड खासकर मछलियों में आयोडीन की मात्रा भरपूर होती है इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करना न भूलें.  2. कॉपर और आयरन युक्त भोजन कॉपर और आयरन य...